Search

Jamshedpur : वर्कलोड से परेशान जुस्को के सुपरवाइजर ने ऑफिस में फांसी लगा की आत्महत्या

  • सुसाइड नोट में लिखा- वर्कलोड बहुत ज्यादा बढ़ा दिया गया है
  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, यूडी केस दर्ज
Jamshedpur (Sunil Pandey) : टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के सीनियर सुपरवाइजर (एसएस) ओमप्रकाश साहू ने बुधवार को गोलमुरी स्थित अपने कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद कार्यालय के कर्मचारी एवं अधिकारी सकते में हैं. सूचना मिलने के बाद गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के अधिकारी तथा जुस्को श्रमिक यूनियन के नेता कार्यालय पहुंचे. ओमप्रकाश साहू के पॉकेट से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है. उसमें उन्होंने आत्महत्या का कारण वर्कलोड बहुत ज्यादा बढ़ाना बताया है. ओमप्रकाश साहू गोलमुरी के गाढ़ाबासा में स्थित वर्कर्स फ्लैट संख्या 102 में रहते थे. प्रतिदिन की तरह बुधवार को वे अपने फ्लैट से कार्यालय आए. अनके अधीन कार्यरत कर्मचारियों को दोपहर का लंच लेने के लिए बाहर भेज दिया. उसके बाद नायलॉन की रस्सी से फंदा बनाकर पंखे के सहारे झूल गए. उनके सहयोगी जब बाहर से आए तो उन्हें पंखे से लटका देखा. हल्ला करते हुए सहयोगी बाहर निकले तथा कंपनी के वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. फिर पुलिस को सूचना दी गई. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-roads-of-kalpanapuri-submerged-the-corporation-had-built-the-road-two-months-ago-water-is-accumulating-due-to-lack-of-drain/">Adityapur

  : कल्पनापुरी की सड़कें जलमग्न, दो माह पूर्व निगम ने बनाई थी सड़क, नाली नहीं बनने से जम रहा पानी

क्या है सुसाइड नोट में

ओमप्रकाश साहू ने सुसाइड नोट में लिखा है- "मैं अपने ऑफिस में वर्कलोड के बोझ से बहुत अधिक परेशान हूं. मुझे बारीडीह में चार कल्सटर एग्रिको, सिदगोड़ा, ओल्ड बारीडीह और न्यू बारीडीह के साथ बारीडीह इएमसी का बोझ दे दिया गया है. मुझसे इतने वर्कलोड में काम नहीं हो पा रहा है. मैंने अपने चीफ और आलोक सर और एरिया मैनेजर से भी बात की. मैं इतना अधिक वर्कलोड में काम नहीं कर पा रहा हूं. पर कोई समाधान नहीं हुआ. मैं पिछले तीन से चार माह से बहुत परेशान हूं. अपने ऑफिस के कलिग (साथी) से इस समस्या के बारे में बात करता रहता हूं. उन लोगों ने भी कहा कि आपको अधिक वर्कलोड दिया गया है. मेरे ऑफिस में ओझा जी और बिनोद जी मेरी काफी मदद करते थे और आगे मैं इतना अधिक वर्कलोड में काम नहीं कर सकता. एरिया में अधिक काम बढ़ गया है. इससे काम करने में मुझे काफी परेशानी हो रही है. इस कारण मैं इस दुनिया से जा रहा हूं. सर मुझे माफ करें, चीफ सर से निवेदन है कि मेरी जो भी राशि हो उसे मेरी पत्नी को दिला दीजियेगा." इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-mla-distributed-mega-pension-acceptance-certificate/">Ghatshila

: विधायक ने मेगा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटा

घटना दुखद, मैनेजमेंट से बात करेंगे : रघुनाथ पांडेय

घटना की जानकारी होने के बाद जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय गोलमुरी स्थित घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने इस घटना पर दुख जताया. कहा कि ओमप्रकाश साहू वर्तमान में जो काम कर रहे थे, वहीं काम वे पिछले कई महीने से कर रहे थे. इस घटना को लेकर वे मैनेजमेंट से बात करेंगे. परिवार में पत्नी के अलावे एक बेटा एवं बेटी है. परिजनों को मुआवजा और नौकरी दिलाने की बात की जाएगी. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-street-lights-along-18-and-49-closed-for-several-months/">Baharagoda

: एनएच 18 तथा 49 किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से बंद

कंपनी नीति के अनुसार सभी सुविधाएं मिलेंगी

टाटा स्टील यूआईएसएल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में सीनियर सेनेटरी सुपरवाइजर ओम प्रकाश साहू (56 वर्ष) के दुर्भाग्यपूर्ण निधन हुआ है. इससे सभी दुखी हैं. आज दोपहर करीब 12:00 बजे उनका शव उनके गोलमुरी ऑफिस के सीलिंग फैन से लटका मिला. टीएसयूआईएसएल जांच एजेंसियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है. कंपनी पीड़ित परिवार के साथ है और कंपनी की नीति के अनुसार हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है. एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में टीएसयूआईएसएल अपने सभी हितधारकों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-filaria-eradication-campaign-launched-in-womens-college/">Chaibasa

: महिला कॉलेज में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//