Search

 
 
 

जमशेदपुर: सरायकेला में फुफा ने की बच्चे की गला रेतकर की हत्या

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के बड़ा दावना गांव में फुफा की ओर से 19 माह के बच्चे (सोहन मुर्मू) की गला रेतकर हत्या कर देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही सरायकेला पुलिस ने आरोपी फुफा नाने हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी पुलिस की ओर से की जा रही है. घटना के समय सोहन घर पर अकेला ही खेल रहा था. इस बीच ही फुफा नाने हांसदा उसके करीब गया और हंसुआ से गला रेत दिया. इसे भी पढ़ें : सलमान">https://lagatar.in/lagatar-salman-khan-arrested-by-jamshedpur-police-from-delhi/">सलमान

खान को जमशेदपुर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

आधी रात टीएमएच में सोहन ने तोड़ा दम

घटना के बारे में सोहन के पिता सालखु मुर्मू ने बताया कि गुरुवार की शाम 5 बजे वे अपनी पत्नी के साथ गांव के ही खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम करवा रहे थे. इस बीच ही गांव के ही एक व्यक्ति ने खबर की कि उसके बेटे का गला काट दिया गया है. इसके बाद वे दौड़े और घर पर पहुंचे थे.

सदर अस्पताल से किया टीएमएच रेफर

घटना के बाद सालखु बेटे को लेकर पहले तो सरायकेला के सदर अस्पताल में गये थे, लेकिन वहां पर हालत गंभीर बताते हुये टीएमएच रेफर कर दिया गया. यहां पर इलाज के क्रम में ही गुरुवार आधी रात को सोहन ने दम तोड़ दिया. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने आरोपी फुफा नाने हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी को विक्षिप्त बता रहे हैं लोग

आरोपी नाने हांसदा को वहां के लोग विक्षिप्त बता रहे हैं, लेकिन इसके पहले उसने इस तरह की हरकत पहले कभी नहीं की थी. वह भी शादी-शुदा है और एक बच्चा भी है. सालखु की बात करें दो उसकी एक चार साल की बेटी रह गयी है. सालखु चाईबासा के चालियामा स्थित रूंगटा माइंस में काम करते हैं, लेकिन गुरुवार को वे खेती का काम लंबित होने के कारण घर पर ही थे. घटना के बाद पुलिस ने हत्या का एक मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-para-medical-student-created-ruckus-in-the-hospital-after-missing-mobile/">जमशेदपुर:

मोबाइल गुम होने पर पारा मेडिकल की छात्रा ने अस्पताल में किया हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही