Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल तैयारी शुरू हो गई है. 26 जनवरी को बिष्टुपुर के गोपाल मैदान बिष्टुपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए मंगलवार की सुबह फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. परेड की रिहर्सल का उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने निरीक्षण किया. परेड निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने मार्च पास्ट की सलामी ली. इस अवसर पर डीसी ने कहा कि परेड में शामिल टुकड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, कुछ कमियां हैं जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिया गया है. मैदान को समतल किया जा रहा है. अन्य तैयारियां भी चल रही हैं. जोशपूर्ण माहौल में जिला स्तरीय समारोह काफी भव्यता से मनाया जाएगा. डीसी ने जिलेवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि जिला स्तरीय समारोह में शामिल होकर देश की गणतंत्रता का जश्न मनायें.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/PARED-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : 25">https://lagatar.in/pathan-is-releasing-in-theaters-on-january-25-breaking-records-in-advance-booking/">25
जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं पठान, एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ रही फिल्म एसएसपी ने परेड निरीक्षण के बाद परेड में शामिल टुकड़ियों के प्रत्येक सदस्य से कहा कि उनकी जिम्मेवारी है कि वो अपना बेस्ट दें. परेड के दौरान किन-किन बातों पर ध्यान देना है, इस संबंध में भी एसएसपी ने जानकारी दी. मौके पर उपायुक्त द्वारा तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. गौरतलब है कि इस वर्ष के परेड में अर्द्धसैनिक एवं पुलिस बल की सात टुकड़ियां शामिल हो रही हैं. इनमें एक टुकड़ी जैप-6, दो टुकड़ी जिला पुलिस बल, एक टुकड़ी होमगार्ड, एक टुकड़ी सहायक पुलिस और एनसीसी की बालक और बालिका की एक-एक टुकड़ी शामिल हैं. बैंड पार्टी के रूप में संत मेरी स्कूल की टीम रहेगी. [wpse_comments_template]

Leave a Comment