- हीरा बने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़, तजिंदर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़, करण रहे मैन ऑफ़ द सीरीज
- गर्मी की तपिश को दरकिनार कर खेल का आनंद केवल सिखों के जुझारू बच्चे ही ले सकते है: काले
कोकर से बुटी मोड़ तक सब्जी वालों को प्रशासन ने हटाया
alt="" width="600" height="400" /> जवाबी पारी खेलने आयी सुपर किंग्स-टिनप्लेट ने संघर्षपूर्ण पारी खेली परन्तु उतार चढाव वाले मैच में निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने में नाकामयाब रही और केवल 126 रन ही बना सकी. करण ने सुपर किंग्स-टिनप्लेट के लिए सर्वाधिक 45 रन जोड़े जबकि गुरप्रीत (24) और जगराज ने (13 ) रन का योगदान दिया. गबरू-मानगो की ओर से गोविंदा ने दो और हीरा, जगदीप और हैप्पी पनेसर ने एक-एक विकेट लिया. फाइनल का मैन ऑफ द मैच हीरा को चुना गया. साकची सुपर सिंग्स के तजिंदर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ होने का गौरव प्राप्त किया, जबकि गबरू-मानगो के हीरा को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ चुना गया. अपने लम्बे-लम्बे छक्कों के लिए मशहूर सुपर किंग्स-टिनप्लेट के करण को मैन ऑफ़ द सीरीज बने. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-congress-candidate-anupama-singh-did-public-relations-in-chas-chandankiyari/">बोकारो
: कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने चास-चंदनकियारी में किया जनसंपर्क श्रृंखला के सभी मैचों में अंपायर की भूमिका देवराज सरकार व डांसिंग अंपायर ताइबू ने निभाई जबकि स्कोरर राहुल कुमार थे. इससे पूर्व सेमीफइनल में गबरू-मानगो की टीम ने केसरी जोधे-राउरकेला और सुपर किंग्स-टिनप्लेट ने साकची सुपर सिंग्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. जमशेदपुर समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में फाइनल मैच में शामिल हुए. लेकिन किसी अनिवार्य कार्य के कारण उन्हें जल्दी जाना पड़ा इससे पूर्व उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि गर्मी अपनी चरम पर है और इस गर्मी की तपिश को दरकिनार कर खेल का आनंद केवल सिखों के जुझारू बच्चे ही ले सकते है. काले ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा और एकता को बढ़ावा देता है. उन्होंने आयोजन समिति को बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि सिखों के लिए आयोजित यह प्लेटफॉर्म एक अच्छी पहल है, इसके सफलता इसी से जाहिर होती है की सभी खिलाडी इस कड़ी धुप में भी पूरी सिद्दत के साथ खेल रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-congress-candidate-anupama-singh-did-public-relations-in-chas-chandankiyari/">बोकारो
: कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने चास-चंदनकियारी में किया जनसंपर्क झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सह सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्तिथि दर्ज करा खिलाडियों की हौसला अफजाई की. सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा खेल जीवन से नकारत्मकता नष्ट करते हैं इसलिये युवाओं को हमेशा खेल से जुड़े रहना चाहिए. प्रतियोगिता के कोर कमिटी सदस्य अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखवंत सिंह सुक्खू ने कहा कि सीजीपीसी के बैनर तले यह एक प्रयोगात्मक शुरुआत की जा रही है, जल्द ही अन्य खेल के आयोजनों पर भी कमिटी विचार कर रही है. अंत में विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी और नकद पुरस्कार तथा सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. स्वागत भाषण महासचिव अमरजीत सिंह ने दिया जबकि मंच संचालन सुखवंत सिंह सुखु ने किया. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-district-badar-dc-took-action-against-two-notorious-criminals/">रामगढ़
: दो कुख्यात अपराधी जिला बदर, डीसी ने की कार्रवाई सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह व गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, अर्जुन सिंह वालिया, जगजीत सिंह जग्गा, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखविंदर सिंह राजू, जसवंत सिंह जस्सू , करण भाटिया, हरदीप सिंह, सुरेंदर सिंह शिंदे, बलकार सिंह, सुखवंत सिंह सुखु, परमजीत सिंह रोशन, सुरजीत सिंह, जगतार सिंह नागी, गुरशरण सिंह, गुरमीत सिंह राजी, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, त्रिलोचन सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू, जितेंदर सिंह शालू, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, जोगिंदर कौर समेत कई अतिथियों ने फाइनल मैच में पहुंच कर खेल का आनंद लिया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment