Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गांधी मैदान में गैलरी का काम रोका

Jamshedpur (Ashok Kumar) : मानगो गांधी मैदान में गैलरी बनाने का काम ठेकेदार की ओर से गुरुवार को कराया जा रहा था, जिसे भाजपा नेता श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक नीरज सिंह के नेतृत्व में रोक दिया गया. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के मिलकर निर्माण कार्य पर अपनी आपत्ति जजाते हुए अविलंब कार्य को बंद करने की मांग की. इसके बाद गैलरी निर्माण कार्य को बंद करवा दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-poojan-for-the-construction-of-shiva-hanuman-temple-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में शिव-हनुमान मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन

पूर्व में ये थे दिया गया था आदेश

इसको लेकर एडीएम लॉ एंड आर्डर नन्द किशोर लाल की अध्यक्षता में बैठक की गई थी. कहा गया था की मैदान में गैलरी या स्टेडियम का निर्माण नहीं किया जायेगा. मैदान में चारो ओर पेवर्स ब्लॉक से वॉकिंग ट्रैक का निर्माण करवाया जायेगा.  बैठने के लिए बेंच के साथ ही पूरे मैदान के चारो ओर पौधा लगाने के साथ-साथ मैदान की समतलीकरण कर घास लगाने का काम किया जायेगा. श्री लाल ने आदेश दिया था की पुरानी डिजाइन की जगह नया डिज़ाइन बनने के बाद दुर्गा पूजा समिति के साथ उसे साझा कर ही आगे किसी भी प्रकार कर निर्माण कार्य किया जायेगा. इसपर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने समहती जताते हुए कहा की जल्द ही नई डिज़ाइन को कमेटी के लोगों को प्रदान किया जाएगा. सभी कि सहमति के बाद मैदान के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा.

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में रामाश्रय सिंह, रविन्द्र तिवारी, दशरथ चौबे, विनोद राय, सुशील पांडे, मनोज तिवारी, संतोष उपाध्याय, सुमन श्रीवास्तव, राहुल कुमार, नवनीत तिवारी समेत समिति के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-trouble-due-to-one-hour-jam-at-barigoda-railway-gate-now-demand-for-construction-of-over-bridge/">जमशेदपुर

: बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर एक घंटे जाम लगने से परेशानी, अब ओवर ब्रिज बनाने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही