Search

 
 
 

जमशेदपुर: गालूडीह में प्रज्ञा केंद्र में पहचान पूछ कर उपमुखिया के पति की गोली मारकर हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने पहले तारापद महतो के पास जाकर उनका परिचय पूछा और जैसे ही पुष्टि हुई कि वह तारापद ही हैं, अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
 

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की रात खड़िकालोनी स्थित एक प्रज्ञा केंद्र में उलदा पंचायत की उपमुखिया आशारानी महतो के पति तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

जानकारी के अनुसार, पुतरू गांव निवासी तारापद महतो पिछले दो वर्षों से खड़िकालोनी में प्रज्ञा केंद्र (सीएससी सेंटर) का संचालन कर रहे थे. सोमवार को टुसू पर्व को लेकर प्रज्ञा केंद्र में काफी चहल-पहल थी. रात लगभग आठ बजे तक बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं ऑनलाइन पैसे की निकासी के लिए केंद्र पर जुटी हुई थीं. इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे. 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने पहले तारापद महतो के पास जाकर उनका परिचय पूछा और जैसे ही पुष्टि हुई कि वह तारापद ही हैं, अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने तारापद महतो को निशाना बनाकर दो गोलियां मारीं, जिससे वे लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़े. अचानक हुई इस गोलीबारी से केंद्र में मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की. स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही