Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची में जुआ अड्डे का खुलासा, जुआ खेलते पांच गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत मुर्गी लाइन में छापेमारी करते हुए पुलिस ने जुआ अड्डे का खुलासा किया है. इस मामले में मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी उमेश कुमार शर्मा, सीतारामडेरा निवासी सूरज प्रसाद, काशीडीह निवासी रजनीश लाल, साकची निवासी जतन घोष और रांची निवासी विजय कुमार घोष शामिल है. पुलिस ने तलाशी के क्रम में आरोपियों के पास से नकद और तास की गड्डियां बरामद की है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/ed-arrested-delhi-cm-arvind-kejriwal/">दिल्ली

के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साकची मुर्गी लाइन में अवैध जुआ अड्डा का संचालन किया जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देख मौके पर भगदड़ मच गई. इसी दौरान पुलिस ने पांच लोगों गिरफ्तार लिया. पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : शुक्रवार">https://lagatar.in/weather-will-be-clear-from-friday-there-will-be-clouds-on-holi/">शुक्रवार

से मौसम रहेगा साफ, हाेली पर बादलों का साया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही