Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने गदरा में चल रहे जुआ अड्डा में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई जहां सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मौके से नकद और जुआ में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया है. सभी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-200-police-officers-of-inspector-rank-will-be-promoted-to-dsp/">झारखंड
: इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अफसर बनेंगे डीएसपी
: बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस नेता आपस में भिड़े [wpse_comments_template]
: इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अफसर बनेंगे डीएसपी
गुप्त सूचना पर की गई छापामारी
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गदरा में अवैध जुआ अड्डा का संचालन किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर शनिवार रात को अड्डे पर छापेमारी की. पुलिस को देख सभी इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, इस दौरान पुलिस ने सात लोगो को धर दबोचा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-and-congress-leaders-clashed-in-bishtupur/">जमशेदपुर: बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस नेता आपस में भिड़े [wpse_comments_template]
Leave a Comment