Search

 
 
 

जमशेदपुर : बाथरूम में घुसकर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र में देर रात बाथरूम में घुसकर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का एक मामला सामने या है. घटना में पांच युवकों को आरोपी बनाया गया है और सभी के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. आरोपियों में परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर का रहने वाला अर्जुन सोर्न, सोनु, आशिक, किरीपात्रो और मीलू का छोटा बेटा शामिल है. घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गये हैं. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये लगातार छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें: उद्धव">https://lagatar.in/uddhav-thackerays-allegation-bjp-is-planning-to-eliminate-shiv-sena-challenges-to-hold-mid-term-elections/">उद्धव

ठाकरे का आरोप, भाजपा शिवसेना को खत्म करने की योजना बना रही है, मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती दी

रात के डेढ़ बजे बाथरूम गयी हुई थी नाबालिग

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़की रात के डेढ़ बजे घर घर की चहारदीवारी के भीतर ही बाथरूम में गयी हुई थी. इस बीच ही सभी आरोपी बाथरूम के भीतर घुस गये थे. बाथरूम में दरवाजा नहीं लगा हुआ था. सिर्फ प्लास्टिक का पर्दा ही लगा हुआ था. सभी आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फिर उसे धमकी देते हुये वहां से चले गये.

रात को ही परिजनों तक पहुंचा मामला

घटना के बाद नाबालिग लड़की ने पूरी घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दे दी. इसके बाद सुबह मामला परसुडीह थाने तक पहुंचा. परसुडीह थाने तक मामला पहुंचते ही पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापेमारी की, लेकिन सभी फरार हो गये हैं. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों का मोबाइल लोकेशन के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है. वे जल्द ही पकड़े जायेंगे.

ताक में बैठा हुआ था आरोपी

आरोपियों के बारे में बताया गया कि सभी ताक में बैठे हुये थे. इस बीच जैसे ही नाबालिग अपने कमरे से निकलकर बाथरूम में गयी थी कि सभी ने उसे दबोच लिया. इसके बाद एक ने मुंह दबा दिया और बारी-बारी से सभी ने सामूहित दुष्कर्म किया. परसुडीह ने घटना के बाद नाबालिग के बयान पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को कोर्ट में 164 का बयान करायेगी. इसे भी पढ़ें: जी">https://lagatar.in/chhattisgarh-police-who-arrived-to-arrest-zee-news-anchor-ghaziabad-police-stopped-noida-police-detained-anchor/">जी

न्यूज के एंकर को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टापते रह गयी, गाजियाबाद पुलिस ने रोका, नोएडा पुलिस ने मारी बाजी, हिरासत में लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही