Search

 
 
 

जमशेदपुर: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा गणगौर महोत्सव का हुआ आयोजन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से शुक्रवार को गणगौर महोत्सव का आयोजन मानगो स्वर्णरेखा नदी पर किया गया. इस दौरान मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने सामूहिक गणगौर विर्सजन किया. कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल मौजूद थे. मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश कुमार काउंटिया ने बताया की गणगौर पर्व मारवाड़ी समाज का प्रमुख त्योहारों लोक पर्व में से एक है. गणगौर पूजा हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को होती है. इस दिन कुंवारी कन्या और सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं तथा माता पार्वती और साथ भगवान शिव की पूजा करती है. गणगौर दो शब्दों से बना है गण का अर्थ भगवान शिव और गौर का अर्थ पार्वती से है. वास्तव में गणगौर पूजन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा का दिन नवरात्रि के तीसरे दिन यानी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला गणगौर का त्योहार स्त्रियों के लिए अखंड सौभाग्य प्राप्ति का पर्व है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-residents-meet-csr-chief-of-tata-power-to-stop-pollution/">जमशेदपुर

: प्रदुषण रोकने को लेकर टाटा पावर के सीएसआर चीफ से मिले बस्तीवासी

16 दिनों तक चलता है गणगौर महोत्सव

गणगौर का पहला और सबसे महत्वपूर्ण परंपरा मिट्टी के बर्तनों कुंडा में पवित्र अग्नि से राख इकट्ठा करना और उनमें गेहूं और जौ के बीज बोना है. 7 दिनों के बाद महिलाएं राजस्थानी लोकगीतों को मंत्रमुग्ध करते हुए गौरी और ईसर की रंग बिरंगी मूर्ति बनाती है. मान्यता है कि कामदेव की पत्नी रति ने भगवान शंकर की तपस्या कर उन्हें प्रसन्न कर लिया तथा उन्हीं के तीसरे नेत्र से भस्म हुए अपने पति को पुन: जीवन देने की प्रार्थना की. रति की प्रार्थना से प्रसन्न हो भगवान शिव ने कामदेव को पुनः जीवित कर दिया था तथा विष्णु लोक जाने का वरदान दिया. उसी के स्मृति में प्रतिवर्ष गणगौर का उत्सव मनाया जाता है. गणगौर पर्व पर विवाह के समस्त नेगाचार व रस्में की जाती है. होली के दूसरे दिन से प्रारंभ होकर 16 दिनों तक गणगौर पर्व चलता है. जिसका आज गणगौर विसर्जन के साथ संपन्न हुई. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cultural-program-for-special-children-will-be-held-on-march-26-at-ravindra-bhavan/">जमशेदपुर

: रविंद्र भवन में 26 मार्च को होगा विशेष बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम
मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने कहा की मारवाड़ी सम्मेलन की महिलाएं राजस्थानी परिधान से सजधज कर सामूहिक गणगोर विसर्जन कार्यक्रम में उपस्थित हुई. उन्होंने कहा की मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित विसर्जन समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने अपने-अपने गणगौर एवं जंवारा का तालाब में विसर्जन किया. नाच-गाकर, पूजा-पाठ कर हर्षोल्लास के साथ गणगौर एवं जवारा का तालाब में विसर्जन किया. साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मनाईं. मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से शीतल जल व शर्बत चाट इत्यादि की व्यवस्था की गई थी. उन्होंने बताया की शाखा की सभी (200) ब्यावली बेटियों एवं बहुओं को शाखा की तरफ से उपहार देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-residents-meet-csr-chief-of-tata-power-to-stop-pollution/">जमशेदपुर

: प्रदुषण रोकने को लेकर टाटा पावर के सीएसआर चीफ से मिले बस्तीवासी

आयोजन के सफलता में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान.

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष सुरेश काउंटिया, महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, कोषाध्य्क्ष सन्नी संघी,ओम प्रकाश रिंगसिया, दीपक पारीक,  विजय आनंद मूनका, संदीप मुरारका, राजकुमार चंदुका, रमेश मूनका, लिप्पु शर्मा, संकर सिंघल, अशोक चौधरी, राजीव अग्रवाल, संजय देबुका, अशोक गुप्ता, बबलू अग्रवाल, निर्मल पटवारी, सांवरमल अग्रवाल, सीताराम देबुका, कमल अग्रवाल, नरेश मोदी, पवन सिंघानिया, रमेश मूनका, रामु देबुका, बजरंग अग्रवाल, राहुल चौधरी, सुरेश सोंथालिया, किशोर गोलछा, रोहित अग्रवाल, अरुण गुप्ता, महेन्द मोदी, आशीष चौधरी, अरुण बकरेवाल, अजय सुल्तानिया, नरेंद कुमार जैन , उमेश खिरवाल, महावीर मोदी, विमल जालान, रमेश अग्रवाल, मनीष खन्ना सहित समाज बंधु गण मुख्य रूप  से उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cultural-program-for-special-children-will-be-held-on-march-26-at-ravindra-bhavan/">जमशेदपुर

: रविंद्र भवन में 26 मार्च को होगा विशेष बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही