Search

 
 
 

जमशेदपुर : बेनामी संपत्ति मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह व पत्नी गरिमा सिंह की कोर्ट में पेशी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : गैंगस्टर अखिलेश सिंह द्वारा बेनामी संपत्ती रखने के मामले में सोमवार को सीजेएम निशांत कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान मामले के आरोपी अखिलेश सिंह और पत्नी गरिमा सिंह की पेशी हुई. अखिलेश सिंह दुमका जेल से वीसी के माध्यम से जुड़े, जबकि गरिमा सिंह सशरीर उपस्थित रहीं. दोनों ने अदालत के सामने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें बेवजह इस मामले में फंसाया जा रहा है. अखिलेश सिंह की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह और प्रकाश झा पैरवी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चंदवारा">https://lagatar.in/lifeline-express-reached-chandwara-health-camp-from-april-5/">चंदवारा

पहुंची लाइफलाइन एक्सप्रेस, 5 अप्रैल से स्वास्थ्य शिविर

बिरसानगर के श्रृष्टि गार्डन में छापेमारी के दौरान हुआ था खुलासा

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिरसानगर के श्रष्टि गार्डन में अखिलेश सिंह का एक फ्लैट है जो कि किसी और के नाम पर है. पुलिस ने उक्त फ्लैट में छापेमारी की जहां से पुलिस को जमीन से संबंधित कई कागजात मिले थे. कागजातों के माध्यम से पुलिस ने 29 मार्च 2017 को बेनामी संपत्ति का मामला दर्ज किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही