Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह का शार्प शूटर हरीश पटना से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Jamshedpur (Rohit Kumar) : गैंगस्टर अखिलेश सिंह का शार्प शूटर हरीश सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. हरीश कई सालों से फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरीश पटना में छुपा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसे पटना से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शहर पहुंच रही है जहां उससे पूछताछ की जायेगी. पुलिस रविवार को मामले का खुलासा करेगी.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही