Search

 
 
 

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश का सहयोगी कन्हैया सिंह कानपुर से गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Piyush Mishra) : आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे अखिलेश सिंह गैंग के कन्हैया सिंह को पुलिस ने कानपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. यूपी और जमशेदपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कन्हैया सिंह को उसकी पत्नी व बच्चे के साथ सोमवार की रात आठ बजे धर दबोचा है. फिलहाल पुलिस उसे जमशेदपुर लाने की तैयारी में है. वह गैंगस्टर अखिलेश सिंह का काफी करीबी सहयोगी है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. मालूम हो कि नए साल में कुछ युवकों से मारपीट करने के मामले और अंशु चौहान द्वारा कोर्ट में हथियार लेकर घुसने के मामले में कन्हैया सिंह फरार चल रहा था. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/job-case-in-exchange-of-land-court-summons-14-including-lalu-rabri-misa/">जमीन

के बदले नौकरी मामला : लालू, राबड़ी, मीसा समेत 14 को कोर्ट का समन

कैसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने कन्हैया सिंह के भतीजे अमित सिंह उर्फ शान बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. पुलिस को अमित के मोबाइल से एक ट्रेन के टिकट का डिटेल्स मिला था. इसमें कन्हैया सिंह के कानपुर जाने की बात सामने आई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम हवाई जहाज से कानपुर के लिए रवाना हुई और वहां रेलवे स्टेशन से ही कन्हैया सिंह को गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही