Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश की बेनामी संपत्ति मामला : कोर्ट में डीएसपी का हुआ क्राॅस एग्जामिनेशन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बिरसानगर के सृष्टि गार्डन में गैंगस्टर अखिलेश सिंह की बेनामी संपत्ति के मामले में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई. सीजीएम निशांत कुमार की अदालत में पूर्व डीएसपी अनिमेष नैथानी की क्रास एग्जामिनेशन हुई. दो दिनों से क्रास एग्जामिनेशन चल रही है और शुक्रवार को भी चलेगी. मामले में अखिलेश सिंह की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह और प्रकाश झा पैरवी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-announces-the-winners-of-the-sixth-season-of-the-women-of-metal-scholarship-program/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ने की वूमेन ऑफ मेटल छात्रवृत्ति कार्यक्रम के छठे सीजन के विजेताओं की घोषणा

अखिलेश और गरिमा है मामले में आरोपी

पूरे मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी गरिमा सिंह को आरोपी बनाया गया है. घटना के संबंध में बिरसानगर थाने में भी मामला दर्ज कराया गया था. दोनों पर आरोप लगा था की दूसरे के नाम से फ्लैट खरीदी है. इस कारण से पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. घटना के दिन जमशेदपुर की पुलिस टीम सृष्टि गार्डन में छापेमारी करने पहुंची हुई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने जमीन से संबंधित कई कागजात बरामद किया था. कागजातों के माध्यम से पुलिस ने बेनामी संपत्ति का मामला दर्ज कराया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही