Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बेनामी संपत्ति के मामले में गैंगस्टर अखिलेश और गरिमा सिंह बरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत श्रृष्टि गार्डन में बेनामी संपत्ति के मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उनकी पत्नी गरिमा सिंह को जमशेदपुर न्यायालय ने बरी कर दिया है. सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम निशांत कुमार ने दोनों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. मामले में कुल 16 लोगों की गवाही हुई थी, वहीं पुलिस की ओर से 78 प्रदर्श न्यायालय में प्रस्तुत किए गए थे. मामले को लेकर अखिलेश सिंह के अधिवक्ता प्रकाश झा ने बताया कि कोर्ट ने दोनों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-laid-foundation-stone-of-community-hall-for-manki-mundas/">चाईबासा

: मानकी मुंडाओं के लिए कम्युनिटी हॉल का विधायक ने किया शिलान्यास

ये है मामला 

29 मार्च 2017 को घटना के संबंध में बिरसानगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. दोनों पर आरोप था कि बिरसानगर में दूसरे के नाम से फ्लैट खरीदा है. पुलिस ने उक्त फ्लैट में छापेमारी की जहां से पुलिस को जमीन से संबंधित कई कागजात मिले थे. कागजातों के आधार पर पुलिस ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उनकी पत्नी गरिमा सिंह पर बेनामी संपत्ति का मामला दर्ज कराया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही