Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र के विजय नगर में लगा कचरे का अंबार, महीनों से नहीं हुई साफ-सफाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी क्षेत्र के विजय नगर में कूड़े का ढेर लगा हुआ है. कई महीनों से सफाई नहीं होने से बजबजाती नालियां, फैली गंदगी और बदबू के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है. क्षेत्र में उत्पन्न ऐसे हालात साफ-सफाई एवं स्वच्छता के दावों की पोल खोल रहे हैं. विजय नगर में बीते कई महीनों से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी के अंबार से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है. जिससे मच्छर जनित जानलेवा बीमारियों के होने की आशंका बनी हुई है. कई स्ट्रीट लाइट भी खराब हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-information-about-advanced-farming-given-to-the-farmers-of-kulitodang-panchayat/">चक्रधरपुर

: कुलीतोड़ांग पंचायत के किसानों को उन्नत खेती की दी गई जानकारी

भाजपा नेताओं ने किया विजय नगर का दौरा

इस संबंध में मंगलवार को भाजपा नेताओं ने विजयनगर का दौरा किया. मौके पर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के सक्षम पदाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है. शीघ्र ही विजयनगर के पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य किया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र में लगे स्ट्रीट लाइट के मरम्मत का कार्य भी एक से दो दिनों में प्रारंभ हो जाएगी. इस दौरान भाजपा गोलमुरी मंडल महामंत्री अशोक सामंत, बंटी अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, अमिश अग्रवाल, शिंदे सिंह, मंगल सिंह, सरबजीत कौर, गिरिजा देवी, उमेश प्रसाद, देबू, सागर शर्मा, दिलीप पोद्दार एवं काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं और क्षेत्र के जागरूक नागरिक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही