Search

 
 
 

जमशेदपुर : गौड़ समाज ने गौ सेवा आयोग के सदस्य राजू गिरी का किया अभिनंदन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गौड़ समाज द्वारा रविवार को विजया गार्डन क्लब हाउस में राज्य सरकार द्वारा जेएमएम नेता राजू गिरी को गौ सेवा आयोग के सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया गया. मौके पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुशील गिरी ने कहा कि यह हमारे गौड़ समाज के लिए गर्व की बात है की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमारे समाज के राजू गिरी को गौ सेवा आयोग का सदस्य बनाकर गौ सेवा करने का अवसर प्रदान किया है. उन्होंने कहा की गौ सेवा सभी धर्मो में उत्तम माना जाता है. हिंदू धर्म में गौ सेवा करने वाले को पुण्य की प्राप्ति होती है. बड़े सौभाग्य से गौ सेवा का अवसर मिलता है. इसे भी पढ़ें :ससुर">https://lagatar.in/father-in-law-filed-a-case-of-dowry-harassment-on-many-including-son-in-law-brother-in-law/">ससुर

ने दामाद, समधी समेत कई पर कराया दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज 

दुर्घटना होने पर तुरंत सेवा उपलब्ध कराया जाएगा

सुशील ने कहा कि आज गौ माता की सेवा के साथ उनकी हत्या पर रोक लगाने की जरूरत है. जिस प्रकार ज्यादा दूध प्राप्त करने के लिए इंजेक्शन दिया जाता है उसको रोकने की जरूरत है. सड़कों पर गौ माता की दुर्घटना होने अथवा उनकी मृत्यु होने पर उनको हटाने के लिए और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर की व्यवस्था की जाएगी. सभी गौशाला का निरीक्षण कर वहां की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि दुधारू गाय और दूध नहीं देने वाली गाय के लिए अलग-अलग गौशाला बनाया जायेगा. ग्रामीण क्षेत्र में गाय के साथ दुर्घटना होने पर तुरंत सेवा उपलब्ध कराने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-villagers-informed-about-public-welfare-schemes/">नोवामुंडी

: ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही