Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई में ज्योति ज्वेलर्स के गौरव बागड़िया ने एसीड पीकर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : जुगसलाई थाना क्षेत्र के अंकिता अपार्टमेंट के रहने वाले गौरव बागड़िया (40) ने एसीड पीकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली. गौरव जुगसलाई चौक बाजार में ही ज्योति ज्वेलर्स दुकान चलाता था. पूरा कारोबार खुद ही देखता था. इलाज के क्रम में ही उसकी मौत शुक्रवार की देर रात टीएमएच में हो गयी. घटना के बाद शव का शनिवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7-thousand-looted-by-attacking-while-watching-a-match-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में मैच देखने के दौरान हमला कर 7 हजार लूटा

शेयर मार्केट में डूब गया था रुपये

जानकार लोगों का कहना है कि गौरव बागड़िया शेयर मार्केट में भी अपना रुपये लगाया करता था. उसका काफी रुपये डूब चुका था. रुपये डूब जाने के कारण वह तनाव में रहा करता था. हाल के दिनों में उसका पत्नी से भी विवाद हुआ था. शुक्रवार को वह दुकान पर ही बैठा हुआ था. तब ही सोने-चांदी वाला एसीड उसने पी लिया. घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने टीएमएच में भर्ती कराया था.

परिवार के लोग कुछ भी बोलने से कतरा रहे

घटना के बारे में परिवार के लोग कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोगों ने जुगसलाई थाने में लिखित शिकायत नहीं की है. वहीं पोस्टमार्टम हाउस में परिवार के लोगों ने कहा कि उसने दुकान में गलती से पानी के बदले एसीड की बोतल उठाकर पी गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-laptop-and-mobile-stolen-from-home-in-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची में घर से लैपटॉप व मोबाइल की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही