Search

जमशेदपुर : गायत्री परिवार को मिला सर्वाधिक रक्तदान करने का सम्मान

Jamshedpur : विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता दवारा स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु गायत्री परिवार नवयुग दल को अंगबस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया . धार्मिक संगठनों में सर्वाधिक कैम्प लगाकर रक्तदान कराने का गौरव गायत्री परिवार नवयुग दल को प्राप्त हुआ. नवयुगदल के युवाओं द्वारा एक वर्ष में 4 कैम्प लगा कर 800 के लगभग यूनिट संग्रह किया गया . इस अवसर पर प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के युथ मोटिवेटर सुरेश कुमार ने गायत्री परिवार के तरफ से आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-is-preparing-sop-for-sairat-market-action-will-be-taken-on-selling-the-shop/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार के लिए एसओपी तैयार कर रहा जेएनएसी, दुकान बेचने पर होगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि 26 जून को 49वां रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया जाएगा . इस सम्मान के लिए नवयुगदल के रक्तदान शिविर से जुड़े सभी भाई- बहनों का हार्दिक हार्दिक आभार . सम्मान ग्रहण करने वालो में टाटानगर नवयुगदल के संजीव सिन्हा, आर पी शर्मा, राम कुमार सिन्हा, अमर मोदी, उदय कुमार साहू के साथ सुरेश कुमार शामिल हुए . इस सफलता के लिए प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के संयोजक संतोष कुमार राय ने नवयुगदल के पूरी टीम को शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//