Search

 
 
 

जमशेदपुर : गायत्री परिवार ने वर्कर्स कॉलेज को प्रदान किया व्हील चेयर

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वर्कर्स कॉलेज की एनएसएस इकाई को अखिल विश्व गायत्री परिवार ने एक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दिव्यांगजनों के सहयोग के लिए एक व्हील चेयर प्रदान किया है. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस पी महालिक ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ बीके सिंह, सहायक अध्यापक, कॉमर्स विभाग, को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर और अंजलि सिंह उपस्थित थी. मौके पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर आलोक कुमार चौबे और सुरभि सिन्हा भी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-second-meeting-of-womens-university-syndicate-concluded-many-decisions-taken/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी सिंडिकेट की दूसरी बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय

युवाओं को समाज कल्याण के प्रति किया जागरूक

मुख्य अतिथि डॉ बीके सिंह ने रक्तदान का महत्व बताया तथा युवाओं को समाज कल्याण के कार्यों की तरफ अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया. मुख्य वक्ता प्रोफेसर ए के महापात्रा ने गायत्री परिवार और गायत्री मंत्र का महत्व बताया. संचालन और धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर और भूगोल विभागाध्यक्ष आलोक कुमार चौबे ने किया. इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही