Search

 
 
 

जमशेदपुर : गायत्री परिवार के रक्तदान शिविर में 203 यूनिट रक्त संग्रह

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल के द्वारा रविवार को भालूबासा स्थित शीतला भवन में 51वां रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत सामुहिक जप एवं हवन यज्ञ के साथ हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी विकास सिंह (प्रोपराइटर केके बिल्डर) एवं विशिष्ट अतिथि प्रोपराइटर ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के मधुकर, बोकारो ब्लड डोनर को-ऑर्डिनेटर राजेंद्र, प्रज्ञा महिला मंडल की जिला प्रतिनिधि मंजू मोदी एवं विजय कुमार समाजसेवी कमला देवी उपस्नेथित थे. अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अतिथियों ने रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया साथ ही रक्तदान के महत्व, उपयोगिता और फायदों से सभी को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-nine-day-netaji-subhash-mela-cum-goonj-mahotsav-from-january-23/">चाकुलिया

: नौ दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव 23 जनवरी से

कुल 203 यूनिट रक्त संग्रह हुआ

रक्तदान शिविर में कुल 203 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन रक्तदान शिविर के संयोजक प्रशांत कालिंदी ने किया. इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रभारी संतोष राय एवं प्रज्ञा महिला मंडल की अध्यक्ष बहन जसवीर कौर उपस्थित रही. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा भगत, सरोज श्रीवास्तव, मीता घोष, अंजू ठाकुर, रक्षन्दा,सकुंतला शाल, लता,दिव्या, नीरज, राहुल,संतोष श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही