Search

 
 
 

जमशेदपुर : जीसी जमशेदपुर बना इंटर सीआरपीएफ बटालियन हॉकी टूर्नामेंट का विजेता

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नवल टाटा हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को इंटर सीआरपीएफ बटालियन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. इसमें जीसी जमशेदपुर ने 3-1 से 157 बटालियन को पराजित किया और टूर्नामेंट का विजेता बना, जबकि 157 बटालियन उपविजेता रहा. इंटर बटालियन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीसी जमशेदपुर और 157 बटालियन के बीच खेला गया. जिसमें फर्स्ट हॉफ में जीसी जमशेदपुर ने दो गोल किए. वहीं बचाव में 157 बटालियन द्वारा एक गोल किया गया. दूसरे हॉफ में जीसी जमशेदपुर ने एक और गोल कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली. इस तरह जीसी जमशेदपुर ने 3-1 से 157 बटालियन को हरा कर टूर्नामेंट का विजेता विज्ता बना. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-money-game-for-promotion-of-cell-officers-in-ed-advocate-complains/">किरीबुरू

: सेल अधिकारियों को ईडी में पदोन्नति के लिए हुआ पैसो का खेल, अधिवक्ता ने की शिकायत

हवलदार अमीन प्रदिप कुजुर बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

इससे पूर्व शुक्रवार को ही दो सेमिफाइनल खेला गया. पहला सेमिफाइनल मैच जीसी जमशेदपुर और 154 बटालियन के बीच खेला गया. जिसमें जीसी जमशेदपुर ने 9-1 से 154 को हरा कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया. वहीं दूसरा सेमिफाइनल मैच 26 बटालियन और 157 बटालियन के बीच खेला गया. जिसमें 157 बटालियन ने 3-0 से मैच जीता. वहीं फाइनल मैच जीसी जमशेदपुर और 157 बटालियन के बीच खेला गया. जिसमें जीसी जमशेदपुर विजेता बना. टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब 157 बटालियन के हवलदार अमीन प्रदिप कुजुर को प्रदान किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधि कुमार विरदी पुलिस महानिरिक्षक झारखंड सेक्टर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही