Search

जमशेदपुर: दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिये आमबागान में आमसभा

Jamshedpur : 28 और 29 मार्च को मजदूर वर्ग की दो दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल के मुद्दों और मांगों के प्रचार तथा जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (आम बागान) मैदान साकची में राकेश्वर पांडे, केके त्रिपाठी एवं शशि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया. जिसमें इंटक, एटक, सीटू, ऐक्टू, एआईयूटीयूसी आदि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ- साथ राज्य अराजपत्रित कर्मचारी, बैंक, बीमा, डाक, सेल्स प्रमोशन, डीवीसी और रेलवे कर्मचारियों के फेडरेशनों एवं झारखंड वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-rang-abir-flies-fiercely-at-the-holi-meeting-ceremony-of-saryu-rai/">जमशेदपुर:

सरयू राय के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े रंग-अबीर

राकेश्वर पांडे ने सरकार की नीतियों पर हमला बोला

इस मौके पर राकेश्वर पांडे ने कहा कि कानूनों और आर्थिक नीतियों में कॉरपोरेट पक्षीय बदलाव, आजीविका की दयनीय स्थिति, महंगाई,  बेरोजगारी, भविष्य निधि पर ब्याज दरों में कमी के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में भारी कटौती, सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण, राष्ट्रीय संपत्ति की लूट एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलों के साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों से न केवल मेहनतकश जनता परेशान है बल्कि सरकार की नीतियों ने छोटे व्यापारियों और मध्यम और छोटे पैमाने के उद्यमियों के हितों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है. उन्होंने कहा कि इन नीतियों से मजदूर एवं किसान आज आक्रोशित हैं.

 जनता बचाओ-देश बचाओ नारे के साथ हड़ताल पर जाने का फैसला

[caption id="attachment_271077" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/20mjsr12a.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> अखिल भारतीय ट्रेड  यूनियन की आमसभा में उपस्थित लोग.[/caption] वहीं शशि कुमार ने कहा कि जनता बचाओ- देश बचाओ नारे के साथ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय स्तर पर संयुक्त ट्रेड यूनियन फ्रंट द्वारा 28 और 29 मार्च को मजदूरों और कर्मचारियों की दो दिन की अखिल भारतीय आम हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है.

इन्‍होंने भी किया सभा को संबोधित

सभा को महेंद्र मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, राणा सिंह, परविंदर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जेपी सिंह, सुब्रत विश्वास, एनएन पॉल, विक्रम कुमार, विष्णु देव गिरी, आरएन ठाकुर, अरुण पाल  आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया. संचालन अंबुज ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन विनोद राय द्वारा किया गया. सभा को सफल बनाने में सतेंद्र सिंह, अजय सिंह, केके तिवारी, नागराजू, केडी प्रताप, रामजी सिंह, दीपक कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//