Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री व अध्यक्ष ट्रस्ट की बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह एवं अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगलवार को मुंबई में आयोजित पेंशन को लेकर ट्रस्ट की बैठक में सम्मिलित हुए. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री को पेंशन से संबंधित अपना मांग पत्र दिए थे. इस क्रम में अध्यक्ष एवं महामंत्री ने अपने दायित्व को निभाते हुए बैठक में उपस्थित सीएचआरओ रविंद्र फाइनेंस हेड बालाजी एवं सीताराम कांडी को सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मांग पत्र सौंप कर उनकी बातों को टाटा मोटर्स के उच्च प्रबंधन तक पहुंचाने का काम किया. बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात करने के पश्चात पुनः बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया जिसमें उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश पर चर्चा की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-airports-authority-of-india-has-decided-to-close-dhalbhumgarh-airport-limited/">जमशेदपुर

: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट लिमिटेड को बंद करने का लिया निर्णय

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही