Search

जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज के भूगोल की छात्राओं ने किया दार्जिलिंग का शैक्षणिक भ्रमण

Jamshedpur : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के भूगोल विभाग की ओर से 14 से 19 मार्च तक एमए अंतिम सेमेस्टर की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए दार्जिलिंग ले जाया गया. इस मौके पर छात्राएं हिमालय की अद्भुत छटा एवं संस्कृति को देखकर रोमांचित हुईं. इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार साहू ने बताया कि भूगोल के प्रायोगिक विषय के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-vaccine-administered-to-students-aged-12-to-14-in-kendriya-vidyalaya-meghahatuburu/">किरीबुरु

: केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में 12 से 14 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को लगाया गया वैक्सीन

कई दर्शनीय स्थंल देखे, स्थाानीय भोजन का भी लुत्फ् उठाया

इस वर्ष छात्राओं को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जापानी टेम्पल, टाइगर हिल में सूर्योदय, कंचनजंघा पर्वत दर्शन, घूम मठ, मिरिक झील, टी गार्डन, भारत- नेपाल बॉर्डर, पद्मजा नायडु हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, तिब्बतन मार्केट, पाइन ट्री फॉरेस्ट, हिमालयन माउंटेनरिंग इंस्टिट्यूट, हिमालयन रेलवे प्वांिइट का भ्रमण कराया गया. छात्राओं ने स्थानीय भोजन का भी लुत्फव उठाया. छात्राओं का मार्गदर्शन डॉ. प्रभा खलखो, प्रीति, साधना कुमारी एवं धर्मेंद्र कुमार यादव ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//