Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो स्वर्णरेखा घाट में हुआ ज्ञानी गुरदयाल सिंह का दाह संस्कार

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू के पिता ज्ञानी गुरदयाल सिंह (86) का अंतिम दाह संस्कार मानगो स्वर्णरेखा घाट में कर दिया गया. इसके पूर्व शुक्रवार को सीतारामडेरा स्थित आवास से उनकी शव यात्रा निकली जो सीतारामडेरा गुरुद्वारा पहुंची. यहां पर गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस विशेष मौके पर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय, मजदूर नेता राकेशेश्वर पांडे, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, अमरप्रीत सिंह काले, सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, निशांत सिंह, शिव शंकर सिंह, दिनेश कुमार, सुबोध श्रीवास्तव, बबुआ सिंह, चैंबर के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह चीते, घाटशिला के प्रधान हरभजन सिंह, अधिवक्ता सुधीर पप्पू, पूर्व डीएसपी वीरेंद्र यादव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-champai-soren-reached-pakur-will-participate-in-rahul-gandhis-nyaya-yatra/">मुख्यमंत्री

चंपई सोरेन पहुंचे पाकुड़, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में लेंगे भाग

साकची गुरुद्वारा में होगा अंतिम अरदास

इनके अलावे मुन्ना अग्रवाल, संता सिंह, रॉकी सिंह, इंद्रपाल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, सतबीर सिंह सोमू, रामगढ़िया सभा के वरीय उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह बब्बू, मनजीत सिंह मलतू, जसबीर सिंह खरे, चंचल सिंह भाटिया, परविंदर सिंह सोहल, सीताराम डेरा के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महासचिव अविनाश सिंह, ह्यूम पाइप प्रधान दलबीर सिंह, टुइलाडूंगरी प्रधान सुखराज सिंह, मानगो प्रधान हरजिंदर सिंह, सलाहकार कुलविंदर सिंह पन्नू, गोलपहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह, सरजामदा के प्रधान रविंद्र सिंह, परसुडीह के प्रधान रणजीत सिंह माथारू, सेंट्रल सिख स्त्री सभा की चेयरपर्सन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे. गुरदीप सिंह पप्पू ने बताया कि 11 फरवरी दोपहर 12 से एक बजे तक उनकी अंतिम अरदास का कार्यक्रम साकची गुरुद्वारा में रखा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही