Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो के होटल में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत न्यू पुरुलिया रोड स्थित एक होटल के कमरा नंबर 302 में गुरुवार सुबह एक युवती का शव पाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवती के पास पुलिस ने दो पहचान पत्र बरामद किया है. एक पहचान पत्र में युवती का पता मानगो गुरुनानक बस्ती अंकित है वहीं दूसरे में भुइयांडीह छायानगर अंकित है. पहचान पत्र में युवती का नाम कोमल कुमारी (28) अंकित है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-youtuber-who-threatened-to-blow-up-nitish-with-a-bomb-arrested/">बिहारः

नीतीश को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला यू-ट्यूबर गिरफ्तार

रात को होटल में आई थी युवती

होटल संचालक राजपाल ने बताया कि युवती ने रात 8.10 बजे कमरे में चेक इन किया है. उसके पास लोकल आईडी होने के कारण कमरा नही दिया जा रहा है पर युवती ने कहा कि उसकी आईडी में लोकल पता है पर वह बाहर काम करती है. इसपर युवती को कमरा दे दिया. गुरुवार सुबह कमरे में चाय देने के लिए कर्मी गया पर युवती ने दरवाजा नहीं खोला. थोड़ी देर बाद एक ऑटो वाला आया जिसने बताया कि होटल से एक युवती ने ऑटो के लिए फोन किया था पर वह फोन नही उठा रही. अनहोनी की सूचना पर पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद कमरे को खुलवाया गया. कमरा खोलने पर देख की युवती ने अपनी चुन्नी से पंखे के सहारे फांसी लगा ली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mpw-expressed-protest-by-carrying-a-placard-with-demand-in-hand/">चांडिल

: हाथ में मांग लिखी तख्ती लेकर एमपीडब्ल्यू ने जताया विरोध

परसुडीह में मिला सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/JSR-LASH-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह आलू गोदाम के पास झाड़ियों में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव पाया गया. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. शव को एक कंबल में लपेटकर फेंका गया था. वहीं मृतक ने पैर में सिर्फ मोजा पहना हुआ है. पुलिस इसे हत्या मान रही है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले को लेकर परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी थी. शव को देखकर लगता है कि उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से सड़क किनारे फेंक दिया गया है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-youtuber-who-threatened-to-blow-up-nitish-with-a-bomb-arrested/">बिहारः

नीतीश को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला यू-ट्यूबर गिरफ्तार

मरम्मत के लिए बंद है सड़क

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त सड़क पर मरम्मत का कार्य चल रहा है जिस कारण सड़क पर आवागमन को बंद किया गया है. शव तीन-चार दिन पुराना है जिस कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल है. फिलहाल पुलिस आस-पास के क्षेत्रों से गुमशुदा लोगों की जानकारी हासिल कर मृतक की पहचान करने में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही