Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो चौक में भटकती मिली बच्ची, परिजनों की खोज में जुटी पुलिस

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो चौक में गुरुवार दोपहर तेज धूप में एक बच्ची भटकती मिली. बच्ची रो रही थी. वहीं मौके पर पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर नंबर 2 में मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने बच्ची को रेस्कयू कर लिया. बच्ची को मानगो थाना ले जाया गया जहां बच्ची से उसके परिजनों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है. बच्ची अपना नाम मनी सोना और मां का नाम पूजा बता रही है. इसके अलावा वह कुछ भी नहीं बता पा रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasakolhanuniversitydegreecollegesintermediatenominationnostoppedvice-chancellor/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के सभी डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट में नामांकन पर नहीं है रोक – कुलपति

बच्ची के बारे में चाइल्ड लाइन को दी गई सूचना

मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बच्ची को पीसीआर नंबर 2 ने रेस्कयू किया और थाने ले आई. बच्ची की उम्र तीन से चार साल की है. वह अपना और अपनी मां का नाम बता रही है. बच्ची के परिजनों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बच्ची के बारे में चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी गई है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही