Search

 
 
 

जमशेदपुर : पिता के साथ परीक्षा देने जा रही युवती सड़क दुर्घटना में घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा के पास एनएच 33 पर कार के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज किया गया. घायलों में कदमा भाटिया बस्ती पार्वती पथ निवासी निर्भय सिंह और उनकी बेटी विशाखा शामिल है. हालांकि गंभीर रूप से घायल निर्भय सिंह सिंह को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासाः">https://lagatar.in/chaibasa-police-busted-the-robbery-within-six-hours-one-arrested-cash-recovered/">चाईबासाः

छह घंटे के अंदर पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासाः एक गिरफ्तार, 21.67 लाख बरामद

ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने मारा धक्का

घायल विशाखा ने बताया कि वह अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा देने के लिए जा रही थी. रास्ते में बालीगुमा के पास पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के दौरान साइड से धक्का मार दिया जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक तेजी से घाटशिला की ओर फरार हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही