Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में युवती और परसुडीह में नाबालिग ने लगाई फांसी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है. एक ओर जहां रविवार को तीन लोगों ने आत्महत्या की थी, वहीं सोमवार को महिला समेत नाबालिग ने मौत को गले लगा लिया. मानगो थाना क्षेत्र के कुमरुम बस्ती निवासी गुड़िया सिंह सरदार (25) का शव उसके घर पर फंदे से लटका पाया गया. गुड़िया की मां लक्ष्मी सरदार देर सोमवार शाम काम से बाहर गई थी. जब वह वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया. पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर कमरे में गुड़िया का शव लटक रहा था. लक्ष्मी से अनुसार एक साल पूर्व ही गुड़िया की शादी आदित्यपुर के बबलू से हुई थी. रविवार को वह ससुराल से आई थी. सोमवार को उसने आत्महत्या कर ली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-quality-should-not-be-compromised-in-infrastructure-construction-officials-should-ensure-ddc/">जमशेदपुर

: आधारभूत संरचना निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, अधिकारी सुनिश्चित करें- डीडीसी

मां छोटे बेटे को लेकर गई थी मायके

इधर, परसुडीह राहरगोड़ा निवासी 14 वर्षीय हर्षित शर्मा ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार हर्षित की मां छोटे बेटे को लेकर मायके गई थी. रविवार रात 10 बजे हर्षित घर आया और खुद को कमरे में बंद कर लिया. सोमवार सुबह जब परिजन उसे उठाने गए तो उसने कहा कि मां के आने के बाद ही वह कमरे से बाहर निकलेगा. दोपहर 2 बजे जब हर्षित की मां घर पहुंची और बेटे के कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खुला. दरवाजा तोड़ने पर पाया गया कि हर्षित ने फांसी लगा ली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही