Search

जमशेदपुर : बागबेड़ा में बच्ची के साथ दुष्कर्म, चार माह बाद प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बागबेड़ा में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ ट्यूशन टीचर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता की मां ने बागबेड़ा थाना में चार माह बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी में विशू और पूनम देवी को आरोपी बनाया गया है. शिकायत में कहा गया है कि घटना 29 मार्च की है. पीड़िता आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी. इसी बीच ट्यूशन टीचर उसके साथ मारपीट करता था और प्रताड़ित करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था. किसी को बताने पर मारने की भी धमकी देता था. इसी से डर कर बच्ची ने घर में कुछ नहीं बताया. बच्ची को तकलीफ बढ़ने के बाद उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद गुरुवार को मामले की लिखित शिकायत की गई है. इधर, शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापेमारी की पर सभी फरार बताए जा रहे है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-celebrated-dr-shyama-prasad-mukherjees-sacrifice-day-paid-tribute/">जमशेदपुर

: भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, किया श्रद्धा सुमन अर्पित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp