Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चिप्स खाने के दौरान स्कूल में बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल में मौत

Advertisement
Advertisement
jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत आदिवासी प्लस 2 हाई स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा कृतिका कुमारी (14) स्कूल परिसर में बेहोश होकर गिर गई. इधर घटना के बाद प्रबंधन द्वारा कृतिका को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कृतिका स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी. वह सीतारामडेरा न्यू लेआउट की रहने वाली थी. प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि कृतिका स्कूल में चिप्स खा रही थी. इसी दौरान वह गश खाकर गिर पड़ी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-amarpreet-singh-kale-met-president-draupadi-murmu-discussed-education-legal-awareness-and-other-issues-invited-to-visit-jamshedpur/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अमरप्रीत सिंह काले, शिक्षा, विधिक जागरूकता समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा, जमशेदपुर आने का दिया न्योता

परिजन कर रहे हंगामा

उसकी सहेलियों ने बेहोश होने की जानकारी दी जिसके बाद कृतिका को अस्पताल लाया गया. अस्पताल में उसे एक इंजेक्शन दिया गया. ईसीजी करने के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद छात्रा के परिजन अस्पताल में हंगामा कर रहे है. परिजनों ने स्कूल पर आरोप लगाया की छात्रा के हार्ट में प्रोब्लम थी इसके बावजूद उसे टीएमएच नहीं ले जा के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जिससे उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-information-of-prostitution-mango-police-raided-caught-three-girls-and-two-youths/">जमशेदपुर

: देह व्यापार की सूचना पर मानगो पुलिस ने की छापेमारी, तीन युवती व दो युवक को पकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही