Search

 
 
 

जमशेदपुर : टांगराईन स्कूल की छात्राओं ने हथेलियों पर लाल बिंदी लगा कर लिया माहवारी स्वच्छता का संकल्प

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टांगराईन स्कूल की छात्राओं ने बुधवार को हथेलियों पर लाल बिंदी लगाकर माहवारी स्वच्छता का संकल्प लिया. शिक्षा विभाग व यूनिसेफ के सहयोग से चल रहे माहवारी स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को टांगराईन स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक की बच्चियों को माहवारी स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया गया. सामाजिक संस्था युवा की प्रशिक्षक ज्योति हेंब्रम, रीला सरदार एवं अवंति सरदार ने वीडियो फिल्म एवं चार्ट के जरिए किशोरियों को प्रशिक्षण दिया. उन्हें अपने शरीर को जानो का विस्तार से प्रशिक्षण दिया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने बताया कि छात्राएं प्रशिक्षण के बाद बिना संकोच के माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन कर सकेंगी. चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो का नारा साकार होगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-gajan-festival-ends-with-fanfare-in-khandamouda/">बहरागोड़ा

: खंडामौदा में गाजन पर्व का धूमधाम से हुआ समापन

माहवारी से जुड़े भ्रम का खामियाजा किशोरियों को भुगतना पड़ता है

उन्होंने कहा कि माहवारी से जुड़े बहुत सारे भ्रम समाज में व्याप्त हैं, जिसका खामियाजा किशोरियों को भुगतना पड़ता है. इस समस्या को दूर करने के लिए लोगों में जागरूकता लाने हेतु रेड डॉट चैलेंज को सोशल मीडिया से प्रसारित किया जा रहा है, जिसका प्रतीकात्मक संदेश है कि माहवारी के दौरान पूरा परिवार किशोरियों के साथ है. इस चैलेंज को यूनिसेफ ने शुरू किया है. समाज में आज भी महिलाओं के जीवन चक्र से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विषय पर बात करने में लोगों को झिझक महसूस होती है. आज भी महिलाएं माहवारी से जुड़ी दिक्कतों एवं परेशानियों को खुलकर साझा नहीं कर पाती हैं. नतीजतन उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, जिसका प्रभाव उनके एवं परिवार के पूरे जीवन पर पड़ता है. विद्यालय में भस्मीकरण एवं सेनेटरी पैड बैंक की सुविधा है. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक राजीव सिंह, अमल दीक्षित, दशमत मुर्मू, निरंजन सिंह एवं राजेंद्र सिंह मुंडा भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही