jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत घाघीडीह सेंट्रल जेल के पीछे एक पेड़ से लटका युवती का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने दोपहर एक बजे शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान मतलाडीह निवासी 20 वर्षीय लकी टुडू के रूप में की गई है. पुलिस ने लकी के मामा से संपर्क कर उन्हें बुलाकर पूछताछ की. मामा ने बताया कि लकी अपने नाना नानी के साथ रहती थी. वहीं पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीति होता है. शव दुपट्टे से लटका पाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-seven-to-eight-thousand-units-of-blood-are-consumed-52-institutes-actively-organize-camps/">चाईबासा
: सात से आठ हजार यूनिट बल्ड होती है खपत, 52 संस्थान सक्रिय रूप से लगाते है कैंप [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : घाघीडीह जेल के पीछे पेड़ से लटका मिला युवती का शव
Leave a Comment