Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बच्चियों को शास्त्र एवं शस्त्र की शिक्षा देनी होगी- साध्वी सरस्वती दीदी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा जमशेदपुर जिला समिति की ओर से आदिवासी एसोसिएशन हॉल भालुबासा में मातृ दिवस के अवसर पर ‘‘भारत माता सबकी माता‘‘ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में में साध्वी सरस्वती दीदी उपस्थित हुईं. कार्यकम को भारत माता के उद्घोष के साथ सम्बोधित करते हुए साध्वी सरस्वती दीदी ने कहा की माँ, माँ होती है और वह सबकी होती है. उन्होंने कहा कि मां और जन्म भूमि का स्थान स्वर्ग से भी उपर है. सनातन हिन्दू संस्कृति ही एक मात्र ऐसी संस्कृति है जो नारी के हर रूप को पूजनीय मानता है. उन्होनें देश में बढ़ रहे छोटी छोटी बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया एवं इसके पीछे पश्चिमी सभ्यता को दोषी बताया. उन्होने कहा की भारत में महिला के हर रूप की पुजा होती है परंतु पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव एवं हिन्दू संस्कृति से दूर होने पर ही समाज एवं राष्ट्र इसका दंश झेल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-society-demands-action-against-the-culprits-of-rahul-agarwal-suicide-case/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी समाज ने राहुल अग्रवाल आत्महत्या मामले के दोषियों पर कार्यवाही की मांग की

संगठित एवं जागृत होने पर ही अयोध्या में राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/JSR-BHAJMO-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> उन्होंने बताया कि हिन्दू संगठित एवं जागृत हुए तो अयोध्या में राम मन्दिर के निर्माण का संकल्प पुरा हो गया. अभी हमें करोडों हिन्दूवों को जागृत एवं संगठित करना है ताकी देश को विदेशी कुठार्घातों से बचाया जा सके. साध्वी सरस्वती दीदी ने बताया देश में लव जेहाद चरम पर है. जहाँ हमारे धर्म की बच्चियों को बहला फुशला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया जा रहा है,इश्के लिये हमे अपनी बच्चियों को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा अति आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/jharkhand-news-ias-pooja-singhals-passion-from-mla-to-bureaucrats-she-is-convinced-16-firs-of-embezzlement-still-got-clean-chit/">IAS

पूजा सिंघल के जलवेः MLA से लेकर ब्यूरोक्रेट्स तक इनके कायल! गबन के 16 FIR, फिर भी मिली क्लीन चिट

परिधान की बजाए तलवार खरीदो का दिया नारा

सभागार में उपस्थित युवतियों को सम्बोधित करते हुए कहा की आप हजारों रुपये परिधान आदि पर खर्च देते हैं. इसके बदले हजार रुपये की तलवार खरीदों. साथ ही उन्होनें आदिवासी धर्मांतरण रोकने के लिये कार्य करने वाले विशिष्ट अतिथि सन्नी टोप्पो को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को संगठित और सशक्त होने का आह्वान किया.कार्यक्रम का संचालन अमरेश कुमार राय एवं धन्यवाद ज्ञापनसन्नी टोप्पो ने किया. कार्यक्रम में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धमेन्द्र तिवारी, रामनरायण शर्मा, संजीव आचार्य, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष अजय गुप्ता, जम्बू अखाड़ा के बन्टी सिंह, सतीश सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, मनोज सिंह उज्जैन, अमित शर्मा, मन्जू सिंह, किरण सिंह, नवीन कुमार, सुभम विश्वकर्मा, रोचित जैसवाल, बल्कार सिंह, सुमित साहू, काकोली मुखर्जी, रंजिता राय, आरती मुखी, पूतुल सिंह, एम चन्द्रसेखर राव, विनोद राय, मनोरंजन सिन्हा, अमित राम, रश्मी दीदी, अरविन्द सिंह, अशोक उज्जैन, गणेश चन्द्रा, आजाद गिरी, विकाश कामत, सुजीत झा, नन्दिता गाराई, मार्टिन लेजरस, साकेत उज्जैन, गोल्डेन पाण्डेय, सौरभ सिंह, संजय वर्मा, राजु सिंह, अनिकेत सिंह, सुशील खड़का एवं हजारों लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही