Search

 
 
 

जमशेदपुर : कुड़मिओं को एसटी का दर्जा दे या आरक्षित सीटों का प्रावधान खत्म करे : कुड़मी सेना

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कुड़मी सेना के पदाधिकारी व सदस्यों की बैठक स्थानीय निर्मल गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंद्र महतो की अध्यक्षता में रविवार को हुई. बैठक में कुड़मी न्याय पदयात्रा निकालने पर चर्चा व प्रदेश कमेटी का विस्तार किया गया. विशाल ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप से कुड़मिओं को अपने लाभ से वंचित होना पड़ रहा है. इसलिए अपने समाज के लोगों को जगाने के लिए 1 फरवरी से कुड़मी न्याय यात्रा लौहनगरी से निकालने का निर्णय लिया गया. इसके पहले चरण में कोल्हान का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ आगामी दिनों वृहद स्तर पर विशाल जनसभा करने पर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tailik-sahu-mahasabha-welcomed-former-minister-yogendra-sahu/">जमशेदपुर

: तैलिक साहू महासभा ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू का किया स्वागत

देवदीप महतो उपाध्यक्ष व मनोज महतो बने महासचिव

उन्होंने कहा कि सरकार या तो कुड़मियों को एसटी का दर्जा दे या फिर कुड़मी बहुल विधानसभा सीटों को आरक्षण (रिजर्व) से मुक्त करे. बैठक में कई पदाधिकारी मौजूद थे. इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बिशाल महतो के अलावा उपाध्यक्ष-देवदीप महतो, महासचिव-मनोज महतो, विकाश महतो व डीके महतो. सचिव-प्रबीर महतो, सुमित महतो, हितेश महतो व प्रशांतो महतो. प्रवक्ता : सूरज महतो, आईटी सेल प्रभारी-जितेन्द्र महतो व प्रदीप महतो का मनोनयन किया गया. साथ ही विधानसभावार प्रभारियों में सराईकेला-सुमित महतो, ईचागढ़-विनोद महतो, जुगसलाई-विकास महतो, चाकुलिया-जय प्रकाश महतो और गोड्डा प्रभारी-गौतम महतो के नाम शामिल हैं. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सुशेन महतो, अजय महतो, मनीष महतो, नितेश महतो, सुनील महतो, अभिलाष महतो आदि का मनोनयन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही