Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोदरेज एण्ड बॉयस ने पूर्वी भारत में अपने ग्रीन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को किया मजबूत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गोदरेज ग्रुप की प्रमुख कंपनी गोदरेज एण्ड बॉयस ने यह घोषणा की है कि उनके व्यवसाय गोदरेज मैटेरियल हैण्डलिंग ने अपनी पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद (ग्रीन प्रोडक्ट) श्रेणी में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत किया है. कंपनी की नजर वित्तीय वर्ष 2024 पर है. बुधवार को बेल्डीह क्लब बिष्टुपुर में आयोजित एक प्रेस मीट में अपनी बात रखते हुए, गोदरेज मैटेरियल हैण्डलिंग, गोदरेज एण्ड बॉयस के सेल्स एवं मार्केटिंग प्रमुख नेविले मेवावाला ने कहा कि गोदरेज मैटेरियल हैण्डलिंग में हम अपने ‘गुड एण्ड ग्रीन’ उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं. हमारा मानना है कि यह न केवल एक सही विकल्प है, बल्कि इसका बड़ा आर्थिक महत्व भी है. इसके साथ हमारा लक्ष्य बाजार में ऐसे उत्पाद एवं समाधान लेकर आना है जो भारत में आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स सेगमेंट को ज्यादा सक्षम और स्थायी बनाएं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/ghatshila-bike-driver-injured-after-being-hit-by-an-auto/">चक्रधरपुर

: प्रखंड कार्यालय में लगा रोजगार मेला, 33 युवाओं ने किया आवेदन

इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट ट्रकों पर दिया जा रहा जोर

यूनो इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट ट्रक अधिकतम आउटपुट देने के लिये बनाया गया है. नया यूनो प्लेटफॉर्म पुराने वर्जन से 10 प्रतिशत ज्यादा ऊर्जा दक्ष है, क्योंकि इसमें ऊर्जा का कम नुकसान होता है. इसमें उच्च वोल्ट सिस्टम भी दिया गया है. इसके इस्तेमाल से कार्बन फुटप्रिंट में उल्लेखनीय कमी आएगी और मैटेरियल हैण्डलिंग का काम ज्यादा बढ़िया होगा. उन्होंने बताया जमशेदपुर में औद्योगिक संयंत्रों के तीव्र विकास और निर्माताओं द्वारा शुरू की गई स्थायी पहलों के कारण पूर्वी भारत में डीजल से इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट ट्रकों की ओर महत्वपूर्ण ढंग से कदम बढ़ाए गये हैं. आज बाजार में इलेक्ट्रिक ट्रकों की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत है, जोकि चार साल पहले 57 प्रतिशत थी. इस अवसर पर गोदरेज मैटेरियल हैण्डलिंग, गोदरेज एण्ड बॉयस के सुमित बंसल, हेड फोर्कलिफ्ट ट्रक, स्वागत लेंका, क्षेत्रीय प्रबंधक, पूर्वी, बिहार और झारखंड के डीलर एंड्र्यू वाटकिंस, निदेशक, एंड्योरेंस एंटरप्राइजेज जमशेदपुर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही