Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल में सजा गोकुलधाम

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जेवियर पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर गोकुलधाम की तरह सजाया गया. छोटे बड़े कान्हा और राधा स्कूल परिसर में भरे पड़े थे. कृष्ण की मुरली बज रही थी, तो राधा अपने मटके के साथ नृत्य कर रही थी. कृष्ण, राधा बने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया. वहीं लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने सामूहिक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sidgoda-suryadham-resonated-with-govinda-ala-re/">जमशेदपुर

: गोविंदा अला रे… से गुंजायमान हुआ सिदगोड़ा सूर्यधाम
मौके पर स्कूल के सचिव रमन झा ने कहा कि कोरोना काल के कारण पिछले दो वर्ष यह आयोजन नहीं हुआ था. इस वर्ष के आयोजन में बच्चों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर आर जे वेलफेयर सोसायटी की चेयरपर्सन पूनम झा, उप प्राचार्य अंकिता तिवारी, सुमन कुमारी, आकांक्षा दुबे, रेखा, हिमांशु भारद्वाज, स्नेहा, पूजा, अलका, पूनम, अमृता, सिमरन, काजल, मेघा खातून, आशा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही