Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर एफसी द्वारा झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन और जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन के सहयोग से 26 फरवरी से जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा. इस टूर्नामेंट में 100 से अधिक टीमें भाग लेंगी और 10 महीने तक टूर्नामेंट चलेगा. यह टूर्नामेंट भारत का सबसे लंबा बेबी लीग टूर्नामेंट होगा. लीग मैच रविवार 26 फरवरी को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में शुरू होगी और इसमें प्रत्येक विकेंड में 500 खिलाड़ी सक्रिय रूप से शामिल होंगे, जो पूरे सीजन के दौरान कम से कम 40 गेम खेलेंगे. इस टूर्नामेंट में अंडर-5, अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग के बच्चे खेलते हुए नजर आएंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-a-tribute-meeting-will-be-organized-on-march-25-at-shaheed-park/">चाईबासा
: शहीद पार्क में 25 मार्च को श्रद्धांजलि सभा का किया जाएगा आयोजन
: कनहरी जंगल में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
: शहीद पार्क में 25 मार्च को श्रद्धांजलि सभा का किया जाएगा आयोजन
प्रत्येक श्रेणी में न्यूनतम 21 टीमें हिस्सा लेंगी
प्रत्येक श्रेणी में न्यूनतम 21 टीमें हिस्सा लेंगी. लीग में जमशेदपुर एफसी से संबंधित फुटबॉल स्कूलों के प्रतिभागी शामिल होंगे, जैसे लोयोला स्कूल, कार्मेल स्कूल और हिल टॉप स्कूल के साथ ही शहर की अन्य टीमें. इस अवसर पर जमशेदपुर एफसी के प्रमुख कुंदन चंद्रा ने कहा कि बेबी लीग जैसे टूर्नामेंट विकास प्रक्रिया का एक हिस्सा है, जो बच्चों के समग्र विकास को पूरा करती है. वे इसमें भाग लेकर सीखेंगे और न केवल पिच पर बल्कि जीवन में भी बेहतर निर्णय लेना सीखेंगे. जमशेदपुर एफसी के ग्रासरूट कोच अरशद हुसैन ने कहा, गोल्डन बेबी लीग हमारे स्कूल के बच्चों के लिए एक परीक्षा की तरह है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fake-liquor-factory-busted-in-kanhari-forest/">हजारीबाग: कनहरी जंगल में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
Leave a Comment