Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोल्डन बेबी लीग : हिल टॉप स्कूल ने कार्मेल जूनियर कॉलेज को 6-1 से हराया

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जेआरडी टाटा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे गोल्डन बेबी लीग में रविवार को हिल टॉप स्कूल के अंडर 9 श्रेणी के बच्चों ने कार्मेल जूनियर कॉलेज को 6-1 से हराया. टेल्को के हिल टॉप स्कूल को औपचारिक रूप से पिछले वीकेंड में जमशेदपुर एफसी के ग्रासरूट प्रोग्राम में शामिल किया गया था, जहां शुरुआती सप्ताह में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया था. हिल टॉप की विजयी टीम अंडर 9 रोनाल्डो हिल टॉप स्कूल जमशेदपुर की टीम थी जहां उन्होंने कार्मेल फाइटर्स के खिलाफ एक के बाद एक गोल किए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-organizations-set-up-birsa-mundas-statue-on-dobo-bridge/">जमशेदपुर

: आदिवासी संगठनों ने डोबो पुल पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की
बता दें कि झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन और झारखंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन के साथ मिलकर जमशेदपुर एफसी गोल्डन बेबी लीग 2023 के दूसरे संस्करण का आयोजन कर रहा है. जहां शहर भर के बच्चें अंडर 5, अंडर  7, अंडर 9, अंडर 11 और अंडर 13 श्रेणियों में खेल रहे हैं. 10 महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को हर रविवार सुबह जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा ताकि विकास को बढ़ावा दिया जा सके.

लीग के सातवें वीकेंड के परिणाम 

अंडर 5 श्रेणी: एचटीएस स्टार्स 6-3 थ्री स्टार, अंडर 5 श्रेणी: वीर स्टार 5-4 रॉकी स्टार, अंडर5 श्रेणी: लिटिल रॉकर्स एचटीएस 4-6 सागर स्टार, अंडर 5 श्रेणी: बार्बी गर्ल्स 3-5 ब्लू रेंजर, अंडर 7 श्रेणी: रेड हेड बस्टर 0-4 जेपीएस रेनबो, अंडर 7 श्रेणी: क्वीन एफसी 1-5 जेपीएस जगुआर, अंडर 7 श्रेणी: ब्लैक ड्रैगन 3-1 हिल टॉप स्कूल लिटिल चैलेंजर्स जमशेदपुर, अंडर 9 श्रेणी: रोनाल्डो हिल टॉप स्कूल 6-1 कार्मेल फाइटर्स, अंडर 9 श्रेणी: कार्मेल ईगल्स 2-5 जेपीएस वारियर्स, अंडर 11 श्रेणी: रेड ड्रैगन्स 4-0 ड्रीमर एफसी कार्मेल जूनियर कॉलेज, अंडर 13 श्रेणी: कार्मेल यूनाइटेड 0-0 गोल्डन फीसेंट हिल टॉप स्कूल जमशेदपुर. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ladc-members-inspected-the-legal-aid-clinic/">चाईबासा

 : एलएडीसी के सदस्यों ने लीगल एड क्लीनिक का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही