Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोल्डन बेबी लीग : सुपर स्टार्स व एलपीएस सुनामी के बीच खेला गया मैच ड्रॉ

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग के 15वें वीकेंड में अंडर-13 वर्ग में सुपर स्टार्स और एलपीएस सुनामी एफसी के बीच रविवार को अविश्वसनीय प्रदर्शन देखने को मिला. यह मैच 2-2 से ड्रा पर खत्म हुआ. टूर्नामेंट का 15वां वीकेंड कई मैचों का गवाह बना. जहां दोनों टीमों में से कोई भी टीम एक दूसरे कम नहीं रही और मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ. झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएफए) और झारखंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के साथ मिलकर जमशेदपुर एफसी 10 महीने तक चलने वाले जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग 2023 के दूसरे संस्करण का आयोजन कर रही है. जहां शहर भर के बच्चों को अंडर-5 से अंडर-13 श्रेणियों में विभाजित किया गया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-new-transformer-installed-in-24-hours-on-the-initiative-of-mp/">डुमरिया

: सांसद की पहल पर 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफार्मर

यह टूर्नामेंट हर रविवार को किया जाता है आयोजित

10 महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट हर रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित किया जाता है ताकि बच्चों के विकास को और बढ़ावा दिया जा सके और स्कूल के समय के बाद वीकेंड के दौरान क्लब द्वारा चलाए जा रहे मौजूदा जमीनी स्तर के स्कूलों को कार्यक्रम के साथ जोड़ा जा सके. रविवार को बेबी लीग में कुल 243 छात्र शामिल हुए. इस अवसर पर टाटा स्टील के खेल प्रमुख हेमंत गुप्ता और अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच और टाटा स्टील हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर के प्रमुख कोच डॉ. हसन इमाम मल्लिक ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई और बच्चों से उनके मैचों से पहले बातचीत की. इस सप्ताह अंडर-9 वर्ग में सबसे अधिक 59 छात्रों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही