Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी के दंपती ने राज्यपाल से की बिल्डर की शिकायत

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बागबेड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर एक दंपती ने मंगलवार को अपनी पीड़ा प्रकट की. उन्हें बताया कि एक बिल्डर द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है, लेकिन इस मामले में जिला प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है. यहां दंपती ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा. राज्यपाल ने उपायुक्त व एसएसपी को मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आदेश दिया. पीड़ित मनोज अग्रवाल ने बताया कि गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा में उन्होंने काशीराम इक्लेव में फ्लैट खरीदा है. उसके जमीन मालिक भोला राम से पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा है. [caption id="attachment_830723" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/rajypal-shikayat-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पीड़ित मनोज अग्रवाल और अनीता अग्रवाल[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-seminar-on-smart-and-effective-agriculture-in-nit-jamshedpur/">आदित्यपुर

: एनआईटी जमशेदपुर में स्मार्ट और प्रभावी कृषि पर सेमिनार

त्वरित कार्रवाई का दिया आदेश

इस सबंध में भोला राम उसके पुत्र उमाकान्त जायसवाल, हुकुम चन्द जायसवाल 03 जनवरी को दोपहर में उनके फ्लैट में जबरन घुस आये और कॉलर पकड़ घसीट कर रोड में ले आये. तीनों ने मिलकर लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी. पत्नी अनीता अग्रवाल बचाने गई तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. गोलमुरी थाना में उनलोगों के विरुद्ध शिकायत की गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई. पीड़ित दंपती ने बताया कि इस घटना से वे काफी शर्म महसूस कर रहे है इसलिए आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकते है. दूसरी ओर राज्यपाल ने उपायुक्त व एसएसपी को त्वरित मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है. कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पीड़ित दंपती को राजभवन में सूचित करने को कहा है.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही