Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दो कार की टक्कर में गोलमुरी निवासी महिला की मौत, दो घायल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत स्थित बागे-जमशेद गोलचक्कर से पास रविवार देर रात एक कार ने दुसरी कार को टक्कर मार दी. इस घटना में गोलमुरी निवासी संतोष दास, उनकी पत्नी प्रिति दास और बेटी सुरभि दास गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दूसरी कार में सवार दो युवक मौके से फरार हो गए. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने प्रिति दास (38) को मृत घोषित कर दिया. लोगों ने फोन पर संतोष के परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-workers-celebrated-prime-ministers-birthday/">नोवामुंडी

: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

गोलमुरी स्थित घर जा रहा था परिवार

प्रिति के भाई सोनु महानंद ने बताया कि संतोष ओला चालक है. वे रात को अपने परिवार संग किसी काम से बाहर निकले थे. बागे-जमशेद चौक के पास उनकी कार में एक अन्य कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए. उन्हें टीएमएच से किसी व्यक्ति ने घटना के बारे में जानकारी दी. टीएमएच पहुंचने पर पता लगा कि बहन की मौत हो चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही