Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वालों को गोलमुरी ट्रैफिक प्रभारी ने पहनाई माला

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी भूषण कुमार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को माला पहनाई वहीं जो लोग नियम का पालन करते दिखे उन्हे गुलाब का फूल भी दिया. इसके अलावा उन्होंने सभी को ट्रैफिक नियम के पालन करने के लिए जागरूक भी किया. गुरुवार शाम गोलमुरी ट्रैफिक पुलिस ने यह अभियान गोलमुरी गोलचक्कर के पास चलाया. इस दौरान जो लोग बिना हेलमेट या हेलमेट का लॉक नहीं लगाकर वहां चला रहे थे उन्हें रोककर नियम के बारे में बताया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-of-e-rickshaw-drivers-association-organized-at-tulsi-bhavan-auditorium/">चक्रधरपुर

: तुलसी भवन सभागार में ई-रिक्शा चालक संघ की बैठक आयोजित

हेलमेट का लॉक लगाकर चलें चालक

[caption id="attachment_634456" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JSR-Trafic.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एक कार सवार को समझाती पुलिस.[/caption] गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि ट्रैफिक नियम के अनुसार लोगों को हेलमेट लगाना अनिवार्य है पर कुछ लोग पुलिस से बचने के लिए हेलमेट तो लगा लेते है पर हेलमेट का लॉक नहीं लगाते है. ऐसे में अगर वे दुर्घटना का शिकार होते हैं तो हेलमेट उनके सिर से निकल जाएगा और उन्हें गंभीर चोट आ सकती है. हेलमेट भी आईएसआई मार्क का होना चाहिए. चार पहिया वाहन में सफर करने वाले भी सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें. इसमें आगे और पीछे बैठने वालों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने बताया कि हर साल 1.5 लाख से ज्यादा मौत सड़क दुर्घटना में होती है. इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान होता है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक नियम का पालन करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही