Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी ट्रेफिक पुलिस ने 28 वाहनों पर लगाया नो पार्किंग का स्टीकर

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर की गोलमुरी यातायात पुलिस इन दिनों सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. यह अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा. गुरुवार को गोलमुरी यातायात पुलिस ने टेल्को क्षेत्र के जेम्को चौक से मनिफिट और साउथपार्क गेट तक यह अभियान चलाया. इस अभियान में सड़क किनारे खड़े कुल 28 भारी वाहनों पर नो पार्किंग का स्टीकर लगाया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-continuous-impact-biren-sabar-lying-on-the-bed-was-brought-to-chc/">चाकुलिया

: लगातार इंपैक्ट : बिस्तर पर पड़े बीरेन सबर को लाया गया सीएचसी

तीन दिन तक जुर्माना भरने का दिया जाता है समय 

हालांकि इस दौरान कई बड़े वाहन मालिक पुलिस को देखकर अपने वाहन हटाते दिखे. जानकारी देते हुए गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. इस दौरान जिन वाहनों पर नो पार्किंग का स्टीकर लगाया जाता है उन्हे तीन दिनों तक जुर्माना भरने का समय दिया जाता है. इन तीन दिनों में अगर जुर्माना नहीं भरा जाता है तो संबंधिक वाहन का नंबर डीटीओ को दिया जाता है जहां से अग्रतर कार्रवाई की जाती है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-laborers-killed-one-serious-due-to-gas-leak-in-rungta-mines/">जमशेदपुर

: रुंगटा माइंस में गैस रिसाव से दो मजदूर की मौत, एक गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही