Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: गोलू आजाद बने श्री परशुराम शक्ति सेना के कार्यकारी अध्यक्ष व चंदन पांडेय जिला महासचिव

Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक सोमवार को केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में बिष्टुपुर में हुई. जिसमें मुख्य रूप से श्री परशुराम शक्ति सेना के संरक्षक राकेश्वर पाण्डेय भी उपस्थित हुए. इस दौरान युवा हिंदूवादी छात्र नेता गोलू आजाद का नाम कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं बागबेड़ा निवासी चंदन पाण्डेय का नाम महासचिव के लिये प्रस्तावित किया गया. जिसपर कार्यसमिति ने मुहर लगाई. इसे भी पढ़ें: गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-devotees-reaching-kashidanga-temple-from-the-middle-of-the-mountains-to-see-baba-bholenath/">गालूडीह

: बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहाड़ों के बीच से काशीडांगा मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु

दोनों पदों पर इसलिए जरूरी हो गई थी नियुक्ति

इससे पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कौशिक मिश्रा का तबादला खड़गपुर हो जाने के कारण संगठन के लिये वे पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं. जिसके कारण जिले में कार्यकारी अध्यक्ष का मनोनयन आवश्यक हो गया है. इसके साथ ही महासचिव का पद भी रिक्त है. दोनों पदों पर नियुक्ति के लिये गोलू आजाद एवं चंदन पाण्डेय के मनोनयन पर चर्चा की गई.

राकेश्वर पांडेय का किया गया अभिनंदन

बैठक के उपरांत श्री परशुराम शक्ति सेना के सदस्यों ने इंटक का नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने राकेश्वर पांडेय का अभिनंदन किया. वहीं राकेश्वर पांडेय ने श्री परशुराम शक्ति सेना के नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया. बैठक में केन्द्रीय महासचिव पवन बिहारी ओझा,केन्द्रीय उपाध्यक्ष सत्यम प्रकाश पाण्डेय, केन्द्रीय सचिव सुधीर मिश्रा, मुकेश झा, सौरभ पाठक, निरंजन झा, दीपु पाण्डेय, अभिषेक शुक्ला, लव कुश उपाध्याय, राहुल झा, चंदन चौबे समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-16-couples-performed-collective-rudrabhishek-of-jyotirlinga-in-thakurbari-temple/">चाकुलिया

: ठाकुरबाड़ी मंदिर में 16 जोड़ों ने किया ज्योतिर्लिंग का सामूहिक रुद्राभिषेक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही