Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में दुकान खाली नहीं करने पर ताला तोड़कर सामान गायब किया

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा थाना क्षेत्र के उलियान नारायणी कॉम्पलेक्स के रहनेवाले सूरज कुमार साहनी ने दुकान खाली नहीं करने पर शनिवार को दुकान का ताला तोड़कर उसके भीतर के सामान को गायब करने का आरोप लगाते हुये केडी चौधरी के खिलाफ बिष्टुपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. मामले में सूरज का कहना है कि वे झारखंड राज्य को-ऑपरेटिव बैंक के प्रांगण में इस दुकान को केडी चौधरी की सहमति से ही वर्ष 2012 से ही चला रहे हैं. देख-रेख का जिम्मा भी मेरे उपर ही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beaten-up-for-not-stopping-to-give-voice/">जमशेदपुर

: आवाज देने पर नहीं रूकने पर पीटा

कुछ माह से लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

सूरज का कहना है कि केडी चौधरी उन्हें कुछ माह से प्रताड़ित कर रहे हैं. दुकान को जबरन खाली करने के लिये बोला जाता था. खाली नहीं करने पर ताला तोड़कर सामान गायब करवा दिया. इससे संबंधित एक मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है. उन्होंने बिष्टुपुर पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-another-chapter-added-in-tatanagar-model-station/">जमशेदपुर

: टाटानगर मॉडल स्टेशन में एक और अध्याय जुड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही