Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान से सम्मानित होंगे डिप्टी कमांडेंट कमल कुमार

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन व तुलसी भवन की ओर से वर्ष 2023 का हिन्दी साहित्य एवं सेवा क्षेत्र का राष्ट्र स्तरीय "गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान" पुरस्कार कमल कुमार को दिया जाएगा. इसके अन्तर्गत कमल कुमार को स्मृति चिन्ह, श्रीफल, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं 51,000 की नगद राशि दी जाएगी. कमल आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट हैं और वर्तमान में झांसी में पदस्थ हैं. कमल के फेसबुक पेज `कमल की कलम` को 6 से 7 लाख पाठक पढ़ते हैं. कमल की बेस्ट सेलर पुस्तक "भाषा-संशय-शोधन" को गृह-मंत्रालय ने अपने सभी अधीनस्थ एवं संबद्ध कार्यालयों को अधिकाधिक उपयोग करने के लिए निर्देशित किया है. उपरोक्त सम्मान, तुलसी जयंती समापन समारोह में 27 अगस्त को अपराह्न 5 बजे तुलसी भवन सभागार में दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-question-forum-organized-among-cluster-level-students/">चांडिल

: संकुल स्तरीय विद्यार्थियों के बीच प्रश्न मंच आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही