Search

 
 
 

जमशेदपुर को मिली को-वैक्सीन की 9 हजार डोज, गुरुवार को लगेगा टीका

 
Jamshedpur : जमशेदपुर को बुधवार को को-वैक्सीन का 9 हजार डोज मिला. कोविशील्ड की कोई डोज नहीं मिली है. इस कारण गुरुवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण केन्द्रों पर 18 प्लस और  45 प्लस दोनों आयु वर्ग के लोगों को केवल दूसरा डोज ही मिलेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में सभी टीका केंद्र वॉक इन मोड में संचालित होंगे. वैक्सीनेशन कोषांग के वरीय प्रभारी सह धालभूम एसडीएम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि को-वैक्सिन के लंबित दूसरे डोज का टीकाकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में है. दूसरा डोज लेने वाले लाभुकों का टीकाकरण पहले सुनिश्चित किया जा रहा है. चूंकि जिले को अभी केवल को-वैक्सीन ही मिली है. इसलिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के टीका केन्द्रों पर को-वैक्सीन का केवल दूसरा डोज दिया जाएगा. कोविशील्ड उपलब्ध होते ही दूसरे डोज वालों को प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जाएगा.

तीन पॉजिटिव मिले, दो को अस्पताल से छुट्टी

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को तीन कोरोना पॉजिटिव के मामले आए. जिसमें दो बहरागोड़ा तथा एक सोनारी का निवासी है. में पिछले दो दिनों से रोज कहीं न कहीं कोरोना के मामले मिल रहे हैं. सोनारी में मिले मरीजों को टीएमएच में दाखिल कराया गया है. जबकि बहरागोड़ा में मिले मरीज को स्थानीय कोविड केयर सेंटर में रखा गया है. जिले में कोविड के एक्टिव केस की संख्या 23 हो गई है. प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. शाहिर पाल ने बताया कि बुधवार को 7393 सैंपल कॉलेट्क किए गए. जिसमें 6443 की जांच की गई. 560 ट्रूनेट जांच में तीन पॉजिटिव पाए गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही