Jamshedpur (Dharmedra Kumar): साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में 21 मई (रविवार) को पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य जरूरी सरकारी दस्तावेजों में त्रुटि सुधार व अद्यतीकरण के लिए एकदिवसीय शिविर लगाया जायेगा. सीजीपीसी जनसुविधा के लिए गैर सरकारी संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन (एनएसएफ) के सहयोग से इस शिविर का आयोजन कर रहा है. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर चलेगा. इस संबंध में सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने बताया कि 21 मई को जमशेदपुर के नागरिक एक छत के नीचे आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आधार के साथ पैन लिंक करना, त्रुटि सुधार जैसी सेवा का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि सभी समुदाय के लोग इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने दस्तावेजों को संशोधन व अपडेट करवा सकते है. इसके लिए सुखवंत सिंह सुक्खु को अधिकृत किया गया है, साथ ही साथ पूरी सीजीपीसी की टीम सहायता के लिए मौजूद रहेगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-naxalites-took-him-some-distance-from-home-and-shot-his-son-ghasi-ram/">चक्रधरपुर
: नक्सलियों ने घर से कुछ दुरी पर ले जाकर बेटे को मारी गोली : घासी राम [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : सीजीपीसी कार्यालय में 21 मई को लगेगा सरकारी दस्तावेज त्रुटि सुधार शिविर

Leave a Comment